Monday, May 20, 2024
गाजियाबाद : गाजियाबाद में डबल मर्डर केस का मामला आया है। पुलिस को महिला का शव घर में दूसरी मंजिल पर और 14 वर्षीय किशोरी का शव छत पर पड़ा मिला। महिला की पहचान रेखापाल और किशोरी की पहचान पाशू के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पति पत्नी में विवाद रहने का मामला सामने आया है।
नंदग्राम थाना क्षेत्र के सिहानी गांव में गुरुवार रात दोहरा हत्याकांड हुआ। घर में एक महिला और किशोरी का शव मिला, जिसके बाद पुलिस को शुक्रवार दोपहर में सूचित किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस को महिला का शव घर में दूसरी मंजिल पर और 14 वर्षीय किशोरी का शव छत पर पड़ा मिला। महिला की पहचान रेखापाल (35) और किशोरी की पहचान पाशू (14) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पति पत्नी में विवाद रहने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
GPN News | All right Reserved 2024